9.1 C
Delhi
Wednesday, January 14, 2026

जौनपुर : पेड़ से लटकते मिला युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी

जौनपुर : पेड़ से लटकते मिला युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी

# कोतवाली पुलिस ने शमशान घाट से शव को लिया कब्जे में

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 नगर से सटे छिड़वा भादी गांव मे सोमवार की सुबह गांव स्थित नीम के पेड़ पर गांव के ही निवासी एक युवक की लाश रस्सी के सहारे लटकता मिला। आनन-फानन में स्वजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव स्थित श्मशान पर लेकर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

सोमवार की सुबह करीब 6 बजे नगर से सटे छिड़वा भादी गांव स्थित राजभर बस्ती के समीप नीम के पेड़ के सहारे गांव के ही निवासी बृजेश राजभर (30) पुत्र शिव कुमार की लाश रस्सी से फंदे के सहारे लटकती मिली। स्थानीय लोगों ने देखा और इस बात की जानकारी गांव भर में फैल गई जानकारी मिलने पर घर वाले भी मौके पर पहुंचे और लाश को नीचे उतारा और आनन-फानन में शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों ने गांव स्थित श्मशान पर लेकर पहुंच गए। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि इस बीच किसी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने श्मशान से शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है। स्वजन अभी मौत की वजह व किसी अन्य पहलुओं पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
Feb 22, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल, मासूम सुरक्षित

नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल, मासूम सुरक्षित जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               जफराबाद थाना...

More Articles Like This