21.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

जौनपुर : पौधारोपण कर किया लोगों को जागरूक

जौनपुर : पौधारोपण कर किया लोगों को जागरूक

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                विश्व पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र के गोल्हागौर गाँव में पौधारोपण किया गया। इसमें कोविड-19 के दृष्टिगत सामाजिक दूरी, मास्क की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को संचालित किया गया।

क्षेत्र के गोल्हागौर गाँव प्रधान प्रमोद चौहान के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया गया। वहीं कुड़ियारी, शिवराजपुर, आदि गांवों में सफाईकर्मियों द्वारा नालियों की साफ-सफाई व दवा का छिड़काव किया गया।उन्होंने लोगों से अपील किया कि प्राकृतिक आक्सीजन प्रदानकर्ता पौधों का अधिक से अधिक पौधरोपण करें। ऐसी परिस्थितियों में लोगों से अपील है पीपल, नीम आदि के साथ-साथ औषधि प्रजाति के पौधे इस वर्षाकाल में रोपित करें एवं समस्त रोपित पौधों के संवर्धन व संरक्षण का संकल्प लें।

पर्यावरण तंत्र की बहाली वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। स्वस्थ और बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम सभी को प्रेरित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान, शुभांकर चौहान, संजय चौहान, दयानंद चौहान, चंद्रेज चौहान, पुनीत चौहान, संजय यादव, वीरेंद्र, अश्वनी कुमार, आकाश, कमल, राम केवल, कुंजबिहारी आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This