32.1 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

जौनपुर : प्यारा सजा है दरबार, भवानी…मां दुर्गा के 18वें स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू

 जौनपुर : प्यारा सजा है दरबार, भवानी…मां दुर्गा के 18वें स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू

मछलीशहर।
प्रियंका श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                स्थानीय क्षेत्र के छाछो आनापुर गांव में स्थित शक्ति धाम में मां दुर्गा के 18वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अनुष्ठान के पहले दिन माँ दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया गया। माता रानी का अलौकिक रूप देख भक्त भाव विभोर हो गए। इस दौरान कर्मकांड के विद्वान पं. देवी प्रसाद मिश्र की देख-रेख में धार्मिक अनुष्ठान का प्रारंभ कराया गया।

बताते चलें कि दुर्गा मंदिर की स्थापना वर्ष 2003 में किया गया था, जो क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। नवरात्रि पर्व के दौरान मां के दर्शन के लिए गांव के अलावा अन्य गांव के हजारों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा का प्रति वर्ष चार मार्च को स्थापना दिवस पर भव्य श्रृंगार किया जाता है। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान भी होता है। अगले दिन हवन पूजन के पश्चात के भंडारे का आयोजन किया जाता है, जैसा कि इस बार भी किया गया है। माता रानी के दरबार में लोग मां का दर्शन-पूजन कर कृपा प्राप्ति के लिए मनौती मांग रहे हैं।
Mar 04, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका...

More Articles Like This