जौनपुर : प्रतिबंधित मांस की बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आधा दर्जन तस्कर गिरफ्तार
# आधा कुंतल प्रतिबंधित मांस, वध में प्रयुक्त चाकू, बांका, ठीहा व वाहन बरामद
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम केराकत पुलिस ने प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। गौवंश की तस्करी, वध एवं मांस की बिक्री करने वाले आधा दर्जन तस्करों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजनरायन चौरसिया, चौकी प्रभारी सर्की अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर रात डेहरी गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस की बिक्री व वध करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान बिक्री हेतु पैकेट बनाते समय 45 किग्रा प्रतिबंधित मांस, वध करने के उपकरण (लकड़ी का ठीहा, दो अदद चाकू, एक अदद बांका) व परिवहन करने हेतु प्रयुक्त दो अदद वाहन स्कूटी बरामद किया गया। बरामदगी एंव गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।









