13.1 C
Delhi
Saturday, January 24, 2026

जौनपुर : प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह करेंगे निषाद परिवार के साथ भोजन

जौनपुर : प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह करेंगे निषाद परिवार के साथ भोजन

# प्रदेश अध्यक्ष करेंगे सरैया ग्राम में ग्राम चौपाल, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे बूथ समिति की बैठक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को धार देने के लिए बुधवार 17 मार्च को जौनपुर जिले में पहुंच रहे हैं। 11मार्च से 18मार्च तक चलने वाले ग्राम चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जनपद जौनपुर के सरैया ग्राम सभा में ग्राम चौपाल को संबोधित करेंगे।

भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जी सड़क मार्ग द्वारा जौनपुर आयेंगे। जनपद जौनपुर के सूरापुर बॉर्डर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे वहां से आगे बढ़ते हुए अध्यक्ष जी का काफिला सराय मोहद्दीनपुर, शाहगंज नगर, खेतासराय, कुत्तूपुर चौराहा होते हुए माता शीतला चौकिया धाम में दर्शन के लिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह विधानसभा मल्हनी के भाजपा मंडल राम दयालगंज के बूथ संख्या 319 गहोरा पर भाजपा बूथ समिति की बैठक करेंगे।

और साथ ही भाजपा के बूथ अध्यक्ष मंगला निषाद के यहां दोपहर का भोजन भी करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन विशेष रुप से पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए हो रहा है। इसी संबंध में तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में जिला पंचायत के चुनाव में लगे हुए वार्ड संयोजक तथा वार्ड प्रभारी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। तत्पश्चात सांगठनिक दृष्टि से भाजपा के मछलीशहर जिले में धर्मापुर मंडल के सरैया ग्राम में ग्राम चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। ग्राम चौपाल कार्यक्रम के उपरांत स्वतंत्र देव सिंह जी गाजीपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
Mar 16, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा सुइथाकला, जौनपुर।  राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This