15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : प्रभु श्रीराम का चरित्र मानव जीवन के लिए हर युग में अनुकरणीय- रमेशजी

जौनपुर : प्रभु श्रीराम का चरित्र मानव जीवन के लिए हर युग में अनुकरणीय- रमेशजी

# श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समर्पण निधि का हुआ भव्य समापन

मुंगरा बादशाहपुर।
प्रियंका श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                हिन्दू धर्म के आराध्य प्रभु श्रीराम मानव जीवन को एक सन्देश देने के लिए ही अवतरित हुए थे उनका जीवन चरित्र मानव जीवन के लिए हर युग में अनुकरणीय रहेगा उक्त बातें रविवार की अपराह्न मुंगरा बादशाहपुर नगर के जंघई रोड स्थित गुरुकुल विद्यालय पर आयोजित श्रीराम मन्दिर निर्माण समर्पण महाअभियान के समापन अवसर पर काशी प्रान्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रान्त के प्रचारक प्रचारक रमेश जी ने उपस्थित जनों को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि आज के लगभग 5 सौ वर्षों पूर्व सन 1528 में आक्रांता बाबर के सेनापति मीरबाकी द्वारा हमारे हिन्दू धर्म संस्कृति के आदर्श रहे प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पर बने भव्य मन्दिर को विध्वंस करके एक ढांचा तैयार कराया गया था जिसकी लड़ाई हमारे हिन्दू धर्म के तत्कालीन राजा महाराजाओं से लेकर अब तक हमारे हिन्दू समाज द्वारा लड़ी गयी। जिसके फलस्वरूप लगभग 5 सौ वर्षों बाद यह सफलता हमें मिली है इस बात का हमे गर्व है कि हम उस पीढ़ी के है कि हमारे ही सामने सन 1990 में आक्रांता मीरबाकी द्वारा बनवाया गया वह ढांचा विध्वंस हुआ और हमारे ही सामने प्रभु श्रीराम के जन्मस्थली पर भव्य मन्दिर का निर्माण भी होने जा रहा है।

हमारे लिए इससे अधिक और क्या सौभाग्य होगा कि हम और हमारे परिवार के सदस्य अपनी मेहनत की कमाई से अर्जित धनराशि प्रभु के कार्य में समर्पित कर सकें। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विगत वर्ष पाँच अगस्त को श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम जी के मन्दिर के साथ-साथ हिन्दू राष्ट्र की भी आधारशिला रखी गयी। अब वह दिन दूर नही जब आने वाले दिनों में भारत विश्व गुरु बनेगा। श्रीराम जन्मभूमि निर्माण अभियान ने समूचे देश को एक धागे में पिरोया है। हर हिन्दू व्यक्ति एवं परिवार इस अभियान से जुड़ा है। इस अभियान के माध्यम से भारत राष्ट्र के मन्दिर की नींव रखी जा रही है जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। श्रीराम मन्दिर महाअभियान देश बहुसंख्यक हिन्दू समाज के बीच ऊंच-नीच, जाति पाति, शहर गांव, छुआछूत के भेद को मिटाकर एक ऐसी माला तैयार किया है जिस पर प्रत्येक भारतवासी और हिन्दू को गर्व है।

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय सन्त निर्मल शरण दास महाराज ने कहा कि जिन आराध्य प्रभु श्रीराम के चरित्र का हमारा हिन्दू समाज उदाहरण देता है अनुसरण करता है जिनका नाम लेने से संसार के सारे बन्धन नष्ट हो जाते हैं ऐसे प्रभु के भव्य भवन निर्माण के समय यदि मेरे जीवन का कुछ अंश समर्पित हो जाए इससे बढ़कर और कोई सौभाग्य नहीं हो सकता। कार्यक्रम का संचालन जिला अभियान प्रमुख विश्वंभर दुबे ने किया इसके पूर्व मुख्य वक्ता समेत अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा प्रभु श्रीराम एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू एवं अभियान प्रमुख द्वारा मुख्य वक्ता रमेशजी एवं सन्त निर्मल शरण दास महाराज को भगवान श्रीराम का चित्र एवं शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक ओम प्रकाश, नगर प्रचारक अतुल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू, भाजपा नेता पुष्पा शुक्ला, दिनेश शुक्ला, सत्येन्द्र सिंह फंटू, नन्द राज, राजेश गुप्ता, जगदम्बा जायसवाल, कदमराज सिंह, कमलेश मिश्रा, भाजपा नेता लाल उपाध्याय, सन्तोष मिश्रा, किसान नेता राजेश पटेल, रीना साकेत, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, उमाशंकर गुप्ता आर्किटेक्ट, विजेन्द्र तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष सन्तोष कुमार गुप्ता, प्रमोद सिंह, सन्दीप शास्त्री, शिव कुमार गुप्त, आर के शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Mar 01, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This