16.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

जौनपुर : प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने किया अस्पतालों में छापेमारी

जौनपुर : प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने किया अस्पतालों में छापेमारी

# मानक के विरुद्ध मिले अस्पताल को किया जाएगा सीज- मुख्य चिकित्साधिकारी

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              तहसीलदार अभिषेक राय व राजकीय पुरुष चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ फारूकी के साथ कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नगर में संचालित हो रहे अस्पतालों में से पांच चिकित्सालय पर छापेमारी की। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों के रख-रखाव चिकित्सक व कर्मचारियों के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार की रिपोर्ट को स्वास्थ्य महकमें को भेजा जाना है इस बारे में पूछे जाने पर जिला मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार कहा कि जो अस्पताल मानक के विपरीत मिलेंगे उन्हें सीज किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार अभिषेक राय व राजकीय पुरुष चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ रफीक फारूकी के साथ नगर के खुटहन मार्ग स्थित सत्य प्रेम हॉस्पिटल पहुंचे वहां पर मौजूद कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। टीम को वहां से कोई संचालित हो रहे अस्पताल संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद टीम आजमगढ़ बाईपास स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल पहुंची जहां पर हॉस्पिटल बंद रहा।

नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित आस्था हॉस्पिटल टीम पहुंची मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला और ना ही अस्पताल संबंधी कोई दस्तावेज मिला। इसके बाद टीम नगर के पुरानी बाजार स्थित डॉक्टर रियाजुल हक मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची जहां पर छापेमारी के दौरान उक्त अस्पताल संबंधी कोई कागजात नहीं मिले। टीम ने उक्त हॉस्पिटलों को नोटिस देकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर चिकित्सा अधिकारी डॉ रफीक फारूकी ने बताया कि दो अस्पताल मानक के विपरीत चल रहे हैं जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Mar 15, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This