20.1 C
Delhi
Saturday, December 6, 2025

जौनपुर : बसन्ती देवी आईटीआई में शोकसभा आयोजित

जौनपुर : बसन्ती देवी आईटीआई में शोकसभा आयोजित

शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                क्षेत्र के कौड़िया ग्राम स्थित बसन्ती देवी आईटीआई में अनुदेशक विकास जायसवाल की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में आईटीआई के प्रबन्धक डॉ राजकुमार मिश्र के चाचा अयोध्या प्रसाद मिश्र जी के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से मृतात्मा के चिर शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। अयोध्या प्रसाद मिश्र जी का शुक्रवार सुबह 6 बजे निधन हो गया था जिससे शोक की लहर दौड़ गयी थी। शोकसभा में स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद मिश्र जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए ईश नारायण मिश्र ने कहा कि पण्डित जी संस्कृति के प्रचण्ड विद्वान व ज्योतिषाचार्य थे। इस दौरान अनुदेशक सुनील तिवारी, सुरेन्द्र प्रजापति, विकास यादव, रविकांत यादव, राजेश यादव, श्याम कुमार, दीपक सिंह आदि सम्मिलित रहे।
Mar 06, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This