16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

जौनपुर : बाइक की जोरदार टक्टर से चार युवक गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : बाइक की जोरदार टक्टर से चार युवक गम्भीर रूप से घायल

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के खुटहन मल्हनी सम्पर्क मार्ग पर घमौर गांव स्थित ईदगाह के समीप एक तेज रफ्तार बाइक एवं सड़क किनारे खड़े दो युवकों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवकों समेत सड़क किनारे खड़े दोनों युवक घायल हो गए। सभी चारों युवकों का उपचार चिकित्सालय में कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धमौर गांव निवासी राकेश यादव पुत्र रामराज यादव व राम नयन यादव पुत्र राजदेव सड़क किनारे गैस सिलेन्डर लेने के लिए खड़े थे तभी खुटहन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गये। जिसमें बाइक सवार दो युवक समेत कुल 4 युवक घायल हो गए। जिसमें राकेश को गम्भीर चोटें आई है उसका इलाज निजी नर्सिंग होम के चल रहा है वहीं राम नयन एंव बाइक सवार दसगरपारा निवासी मंगल सिह एंव संदीप सिंह पुत्रगण रमेश सिंह का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This