18.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

जौनपुर : बाबू बैजनाथ शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

जौनपुर : बाबू बैजनाथ शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

जलालपुर।
प्रियंका श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                बाबू बैजनाथ प्रसाद शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान एवं आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल कालेज छितौना के सभागार में विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनपद सत्र एवं न्यायाधीश एमपी सिंह द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

अध्यक्षता डा. पीसी विश्वकर्मा न्यायविद् जौनपुर ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत चेयरमैन डा. विनोद कुमार एम.एस. (आर्थो. सर्जन) एवं डा. अंजू चौधरी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज वर्मा ने किया। इस अवसर पर अपर जिला जज महेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र शुक्ला, अशोक यादव, अशोक सिंह, रजनीश त्यागी एम.डी.जी., अंजनी सिंह, सिविल जज मोहम्मद फिरोज, न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा, डा. दिलीप सिंह ने न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता के माध्यम से सभी निर्धन एवं समस्त जनता को न्याय सस्ता एवं आसानी से प्राप्त हो। विधिक साक्षरता एवं जागरूकता का यही उद्देश्य है। इसी क्रम में मो. असलम, धर्मराज कन्नौजिया, अशोक कुमार एडवोकेट, कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कनौजिया, राजाराम पूर्व प्रधान, सुरेंद्र नाथ कनौजिया, प्रमोद कनौजिया, डा. अतुल प्रकाश यादव, सचिव मो. फिरोज द्वारा महिला सशक्तिकरण लिंग विभेद महिला उत्थान के संबंध में बताया गया। एमपी सिंह जनपद न्यायाधीश द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा तथा समाज में उनको बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया गया। अन्त में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अंजू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Mar 07, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This