16.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

जौनपुर : बिजली विभाग की बकाया वसूली टीम ने वसूले 35लाख 90हजार रूपये

जौनपुर : बिजली विभाग की बकाया वसूली टीम ने वसूले 35लाख 90हजार रूपये

# 104 बड़े बकायेदारों का कटा कनेक्शन, 315 लोगों ने पंजीकरण कराकर उठाया एकमुश्त समाधान योजना का लाभ

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                विद्युत विभाग की बकाया वसूली टीम ने शाहगंज सर्किल में अधिशासी अभियंता रामनरेश के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से 9लाख 90हजार 612 रूपए की वसूली किया। बकाया पैसा जमा नहीं करने वाले 48 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया वहीं पर 85 लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट का लाभ भी उठाया। चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। टीम में अधिशासी अभियंता के अतिरिक्त उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता महेंद्र प्रजापति, भानु प्रताप सिंह, अरविंद पटेल, लाइनमैन बाबा, रुस्तम, मुन्ना सिंह समेत तमाम विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

वहीं खेतासराय की बकाया वसूली टीम ने खेतासराय सर्किल में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 26 लाख की वसूली किया। बकाया पैसा नहीं जमा करने वाले 56 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया वहीं पर 230 लोगों ने पंजीयन कराकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट का लाभ उठाया। टीम में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अवर अभियंता संतोष यादव, पुनीत सिंह स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
Mar 09, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This