21.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

जौनपुर : बिजली विभाग की बकाया वसूली टीम ने वसूले 9.82 लाख रुपये

जौनपुर : बिजली विभाग की बकाया वसूली टीम ने वसूले 9.82 लाख रुपये

# 24 बड़े बकायेदारों का कटा कनेक्शन, 410 लोगों ने उठाया एकमुश्त समाधान योजना का लाभ

# शनिवार और रविवार को भी खुला रहेगा कार्यालय, उपभोक्ता 15 मार्च तक करा लें पंजीयन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               विद्युत विभाग की बकाया वसूली टीम ने अधिशासी अभियंता रामनरेश के निर्देशन में शाहगंज सर्किल के असैथा में कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं से 5लाख 50हजार रुपए की वसूली किया। बकाया पैसा नहीं जमा करने वाले 24 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। वहीं 224 लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीयन कराकर छूट का लाभ उठाया। टीम में उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता अरविंद पटेल, राजकुमार समेत तमाम विद्युतकर्मी मौजूद रहे।

वहीं पर शाहगंज विद्युत विभाग के कार्यालय पर पंजीयन कराने वाले की काफी भीड़ लगी रही। कार्यालय पर 186 लोगों ने पंजीयन कराकर छूट का लाभ उठाया और बकाया 4लाख 32हजार रुपए भी जमा किए। अधिशासी अभियंता ने “तहलका 24×7” से बताया कि शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के बावजूद कार्यालय खुला रहेगा उपभोक्ता पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें जो लोग 15 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे उन्हीं को ही छूट का लाभ मिलेगा।
Mar 12, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This