जौनपुर : बिन मौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों के लिए मुश्किलें
सुईथाकलां।
उपेन्द्र सिंह
तहलका 24×7
क्षेत्र में आज सुबह हुई बेमौसम बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। किसानों के ऊपर इसका मिला जुला असर दिखा। जहां एक ओर बरसात से बुआई के लिए लाभदायक है तो दूसरी तरफ जिन किसानों का धान कटकर खेत में पड़ा है या कम्बाइंड मशीन से काटकर घर के सामने फैलाया हुआ है या पिटाई करने के लिए बांधकर कहीं इकट्ठा किया गया है उनको नुकसान पहुंचा है।
बेमौसम बारिश जो रात्रि के समय में शुरू हुई। अधिकांश लोगों के ऊपर यह अपनी हानिकारक असर ही डालती प्रतीत होती है। नवंबर माह के अन्त में हुई यह बारिश सर्दी में आग लगाने का काम करेंगी। मौसम का बिगड़ा हुआ रूप देख कर मन में अशान्ति का माहौल दिखाई दे रहा है।जिन लोगों का धान घर के अन्दर नहीं गया है वो काफी परेशान और हतोत्साहित दिखाई दे रहे हैं। लोग भगवान से मन ही मन प्रार्थना कर रहे हैं।