23.1 C
Delhi
Saturday, December 6, 2025

जौनपुर : बेसिक शिक्षा मंत्री का किया गया ज़ोरदार स्वागत

जौनपुर : बेसिक शिक्षा मंत्री का किया गया ज़ोरदार स्वागत

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी का सोमवार को स्थानीय चौराहे आगमन पर भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से किए गए स्वागत पर राज्यमंत्री गदगद नजर आए। इस मौके पर स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। ग़ौरतलब है कि राज्य मंत्री सोमवार को बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र के बड़े पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करके अर्सिया से जगद्गुरु श्रीराम भद्राचार्य के पैतृक जन्मभूमि में जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहे थे।

राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी जैसे ही विधायक रमेशचंद्र मिश्र के साथ खुटहन चौराहे पर पँहुचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल, नरेंद्र उपाध्याय, नरसिंह बहादुर सिंह, अजय सिंह राजू, अमरनाथ मिश्र, अन्नू दुबे, आकाश सिंह, बसंतलाल मौर्या, विकास यादव, अजित प्रजापति, साधू तिवारी, ज्ञानचंद्र यादव, राजन मिश्रा, जगदीश पांडेय, केशव तिवारी, विकास रंजन श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, मायाशंकर निगम, ऋषिकेश तिवारी, उमेश सिंह, गुड्डू उपाध्याय व खंड शिक्षा अधिकारी अरुण यादव मौजूद रहे।
Feb 08, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This