13.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

जौनपुर : बोडसर खुर्द में शहीद मार्ग बनवाने के लिए समाजसेवी ने दिया जिलाधिकारी को पत्रक

जौनपुर : बोडसर खुर्द में शहीद मार्ग बनवाने के लिए समाजसेवी ने दिया जिलाधिकारी को पत्रक

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                     स्थानीय विकास खण्ड डोभी के अंतर्गत बोडसर निवासी समाजसेवी अजीत सिंह ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को पत्रक सौंप कर शहीद मार्ग बनवाने की अपील किया है।

आपको बता दें कि डोभी के शूरवीरों ने 1857 में जंग-ए- आज़ादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए और अंग्रेजी हुकूमत को चने चबाने को मजबूर कर दिया था। 23 क्रांतिकारियों को सेनापुर गॉव में फाँसी देकर गोलियों से भून दिया गया था। 23 वीर सपूतों में अभिलाष सिंह, रामदुलार सिंह व जयमंगल सिंह बोडसर खुर्द गॉव से हैं। गॉव में एक किलोमीटर के कच्चे मार्ग पर खड़ंजा लगा हुआ है जो काफी जर्जर स्थिति में है यह सड़क तीनों वीर सपूतों के घर को छूते हुए ग्राम सभा से बाहर को जाता है। उस सड़क को शहीद मार्ग घोषित कर सड़क पर इंटरलॉकिंग या पीच रोड बनवाया जाय जिससे शहीद परिवार व गॉव के लोगों को अच्छी सड़क व अच्छी सेवा मिल सके।
Feb 09, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This