19.1 C
Delhi
Friday, December 5, 2025

जौनपुर : ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जौनपुर : ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

मुफ्तीगंज।
धीरज सोनी
तहलका 24×7
                 मुफ्तीगंज ब्लॉक पर आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका समृद्ध हस्त पुस्तिका रिमेडियल टीचिंग प्लान पर एआरपी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एआरपी जयप्रकाश यादव, रवि प्रताप राहुल, अखिलेश यादव और विकास सिंह ने प्रिंटरिच मैटेरियल एवं गणित किट पर आधारित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।

प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को कोविड-19 के बाद खुल रहे विद्यालयों के तैयारी पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने उपस्थित शिक्षकों को विद्यालय खुलने के बाद बच्चों के लिए सावधानियां बरतने के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से चर्चा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रेरक ब्लॉक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया।

प्रशिक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज संजय कुमार यादव ने शिक्षकों को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण में कुल 60 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, रमेश सिंह रामा, आशीष सिंह, बृजेश दुबे, अमर बहादुर, राजेश कुमार, दान बहादुर, उपमा सिंह, निर्जला यादव, मधुरानी, प्रकाश सोनी, सौरभ अस्थाना आदि लोग उपस्थित रहे।
Feb 20, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This