24.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

जौनपुर : भव्य कलश यात्रा हवन और भंडारे के साथ हुई संपन्न

जौनपुर : भव्य कलश यात्रा हवन और भंडारे के साथ हुई संपन्न

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत धिरौली नानकार गांव में हरिलोक चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित पांच दिवसीय विश्व कल्याणार्थम श्रीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ था। जिसमें 108 कन्याओ ने सिर पर पवित्र कलश रख पूरे गाँव का भ्रमण किया। यज्ञ स्थल पर यात्रा का समापन किया गया।

यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया था। उन्होंने नारी और कलश दोनों को शक्ति का स्वरूप बताया है। दोनों शक्तियों के दर्शन मात्र से मानव के तमाम पाप नष्ट हो जाते है। श्रीचतुर्वेदी ने कहा कि कलश यात्रा में शामिल होने से तीर्थो के बराबर फल मिलता है। यात्रा में अपने मन को एकाग्र कर परमपिता का स्मरण करते रहना चाहिए। इससे आपके सभी मनोरथ पूर्ण होते है। यज्ञ से निकलने वाली धूंए से वातावरण शुद्ध हो जाता है। भव्य कलश यात्रा हवन एंव भंडारे के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सीमा देवी, साक्षी, श्रेया, अंशिका, गोल्डी, प्रिया, जयंत्री, पंकज यादव, लवकुश मौर्या, दिनेश, आशीष आदि यात्रा में शामिल रहे। आयोजक मुख्य यजमान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सूर्यभान यादव ने आगन्तुकों को ससम्मान प्रसाद वितरित किया।
Mar 02, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This