13.1 C
Delhi
Sunday, November 16, 2025

जौनपुर : भीम आर्मी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को बधाई देने वालों का लगा तांता

जौनपुर : भीम आर्मी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को बधाई देने वालों का लगा तांता

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुए जिलाध्यक्ष रहे एसपी मानव के स्थान पर अपने जोश व कुशल नेतृत्व से सबके दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाले रत्नेश कुमार को मंडल कार्यकारिणी द्वारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं राहुल इंजीनियर को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व सुरेन्द्र कुमार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। एक ओर जहां रत्नेश कुमार को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से भीम आर्मी कार्यकर्ताओ में जोश देखा जा रहा है तो वही उनके प्रैत्रिक आवास सेनापुर में बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।इस बाबत जब नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने अपने दो सालों के सफर में बतौर भीम आर्मी सदस्य के रूप कार्य करने के बाद केराकत विधानसभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कार्य किया फिर काफी समय से जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य किये और आज मुझे जिलाध्यक्ष के पद का पदभार मिला मेरा उद्देश्य जिले में अपने समाज के शोषित वंचितों पर होने वाले अत्याचार पर अंकुश लगाने के साथ साथ भीम आर्मी के छोटे से छोटे व बड़ो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मान्यवर कांशीराम साहब के सपनों को पूरा करने का प्रयास करूंगा। साथ ही भीम आर्मी के सभी भाइयो के साथ दिन रात एक कर के जिले की शान और बान को बचाते हुए जौनपुर को भयमुक्त बनाने का कार्य करता रहूंगा।
Mar 09, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा  शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव तहलका 24x7          ...

More Articles Like This