20.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

जौनपुर : भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पत्रकार सहित चार घायल

जौनपुर : भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पत्रकार सहित चार घायल

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत रामनगर राउतपुर गांव में राजस्व निरीक्षकों के द्वारा की जा रही विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। मौके पर मौजूद एक पत्रकार पर भी हमला कर दिया गया। जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोगों के अलावा उक्त पत्रकार को भी गंभीर चोटें आयी। सभी घायलों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किये जाने के बाद चारों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता व पड़ोसी रवीन्द्र गुप्ता के बीच महीनों से भूमि विवाद चला आ रहा था। रविवार को बगैर पुलिस टीम को लिए मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक यशपाल और पुट्टीलाल यादव ने भूमि की पैमाइश शुरू कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष के चंदन गुप्ता व चांदनी गुप्ता तथा दूसरे पक्ष के आकर्ष गुप्ता घायल हो गए। मारपीट के दौरान मौके पर पहुंचे पत्रकार संजीव सिंह का आरोप है कि समाचार कवर करने के दौरान उन पर भी हमला कर दिया गया जिससे वह भी घायल हो गये। चिकित्सक ने पत्रकार सहित सभी घायलो को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
Mar 07, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This