32.1 C
Delhi
Tuesday, September 26, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

जौनपुर : भ्रष्टाचार रोकने का सशक्त माध्यम है सूचना का अधिकार- पीके तिवारी

जौनपुर : भ्रष्टाचार रोकने का सशक्त माध्यम है सूचना का अधिकार- पीके तिवारी

बरईपार। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
              नागरिकों को सशक्त बनाने और सरकार के कार्य में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों को सूचना का अधिकार दिया गया है। भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना और वास्तविक अर्थों में हमारे लोकतंत्र को लोगों के लिए सशक्त बनाना इसका उद्देश्य है। उक्त बातें राज्य सूचना आयुक्त प्रमोद कुमार तिवारी ने अपने पैतृक गांव शाहपुर में नागरिकों को सूचना अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए शनिवार को कहा।
भ्रष्टाचार रोकने के लिए सूचना का अधिकार एक प्रभावी कदम है। इस अधिकार द्वारा भारत के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाओं, अभिलेखों तथा पत्रों में दर्ज सूचना को देखने और उसे प्राप्त करने का अधिकार प्रदान दिया गया है। उच्चतम न्यायालय ने इसे मूल अधिकार के समान का अधिकार माना है। उन्होंने कहा लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। कहीं भी उन्हें खामियां दिखाई पड़े उससे संबंधित सूचना संबंधित विभाग ले सकते हैं। इस दौरान शिवाकांत तिवारी, रामचंद्र तिवारी, दीनानाथ तिवारी, सत्येंद्र कुमार, केशव प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, रमेश चंद यादव, राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Total Visitor Counter

Total Visitors
33070598
187
Live visitors
2917
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौतशाहगंज।  एख़लाक खान  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This