12.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

जौनपुर : महादेव सेना के नाम पर मां ने रखा बच्चे का नाम महादेव

जौनपुर : महादेव सेना के नाम पर मां ने रखा बच्चे का नाम महादेव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 एक प्राइवेट अस्पताल में तब हर हर महादेव के नाम से गूंज उठा जब एक मां ने अपने बच्चे का नाम महादेव रखा। एक बार फिर महादेव सेना ने ऐसा काम किया जिससे जनपद का नाम हुआ रोशन…

महादेव सेना के नगर अध्यक्ष उत्तरी प्रभाकर निषाद के नेतृत्व में महादेव सेना द्वारा एक गर्भवती महिला पूजा देवी का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में करवाया गया। मरीज पूजा देवी पति राहुल निषाद जो अहमदपुर जफराबाद के निवासी है जिन के पास पैसे की समस्या की वजह से अपनी पत्नी पूजा का इलाज करवाने में असमर्थ थे इस बात कि सूचना महादेव सेना को मिली उसके बाद संस्था पूरी तरह से सहयोग में लग गयी। डॉक्टर ने बताया कि पूजा को खून की बहुत कमी थी जिस की वजह से मरीज को खतरा था उस के बाद संस्था के सहयोग से खून दिया गया तब धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के सहयोग से ऑपरेशन सफल हुआ माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ है।

मां से जब महादेव सेना की टीम हाल चाल लेने गयी तो मां ने सचिव मनीष सेठ से बच्चे का नाम महादेव रखने आग्रह किया इस बात को सुनकर संस्था ने बच्चे का नामकरण महादेव के नाम पर किया गया। महादेव की पूरी टीम ने डॉक्टर के साथ पूरी अस्पताल टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर अध्यक्ष विमल सिंह, सचिव मनीष सेठ, उपाध्यक्ष रामचंद्र बिंद, कोषाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष उत्तरी प्रभाकर निषाद, हरे राम केशरवानी, नवीन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Mar 25, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This