15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : महादेव सेना ने लिया 2.5 लाख सदस्यता करवाने की शपथ

जौनपुर : महादेव सेना ने लिया 2.5 लाख सदस्यता करवाने की शपथ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                महादेव सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर कोतवाल बाबा श्री केरारवीर मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में महादेव सेना के संगठन के विस्तार के क्रम में जौनपुर शहर को दो भागों में विभाजित किया गया जिसमें जौनपुर नगर उत्तरी अध्यक्ष पद का दायित्व प्रभाकर निषाद उर्फ जसवंत और नगर दक्षिणी अध्यक्ष का दायित्व राजवीर सिंह उर्फ शुभम को दिया गया। साथ ही महादेव सेना के यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आकाश प्रजापति एवं संगठन के मीडिया प्रभारी का दायित्व अभिषेक श्रीवास्तव को दिया गया।

महादेव सेना के अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को जिले स्तर पर जगह जगह विस्तार किया जाएगा। संगठन अगले वर्ष भगवान श्रीराम नवमी तक ढ़ाई लाख सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है जिसको हम अपने कर्मठ सदस्यों के माध्यम से पूर्ण करेंगे। सचिव मनीष सेठ ने बताया कि आज उत्तरी दक्षिणी नगर अध्यक्ष को दायित्व दिया गया है।

हम उनसे आशा करते हैं कि आप अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे और नए पदाधिकारियों के माध्यम से संगठन समाज धर्म और राष्ट्र के कार्य को और तीव्रता से करेगा और समय आने पर प्रभु श्रीराम नवमी शोभा यात्रा में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का प्रयास करेगे। बैठक के अंत में कोषाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव ने नव निर्वाचित एवं सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष बृजेश सिंह रघुवंशी, उपाध्यक्ष रामचंद्र बिंद, विष्णु ठठेरा, राजकेशर यादव उर्फ पमपम, संजय जायसवाल, कौशल गुप्ता, हरेराम केसरवानी, पुष्कर निषाद, अरविंद यादव, पल्लू मोदनवाल, धीरज सेठ, सुधीर साहू बोलबम, पीयूष चतुर्वेदी, अमन सोनी, अभिषेक गोस्वामी उपस्थित रहे।                                                                                   Mar 08, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This