18.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

जौनपुर : महिलाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों को समझना जरूरी- शशिकांत

जौनपुर : महिलाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों को समझना जरूरी- शशिकांत

जलालपुर।
प्रियंका श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               क्षेत्र के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाहरपट्टी के प्रांगण में सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापिका संजू चौधरी के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि में एआरपी राणा सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक ईकाई के अध्यक्ष पवन सिंह व समाजसेवी अजित योगी रहे।

महिला दिवस के शुभ अवसर पर प्रबंध समिति की समस्त महिला पदाधिकारियों ने सेवा निवृत्त शिक्षिका धनेश्वरी देवी का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अब महिलाएं अबला नही सबला हैं आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ पूरी भागीदारी निभा रही है नारी सुरक्षा और उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की ओर इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि एक महिला आपके सामने है।

जिसने अपने अथक प्रयासों से इस विद्यालय को कहाँ से कहाँ तक पहुँचा दिया विद्यालय का काया ही बदल दिया है और सिर्फ विद्यालय की ही नहीं छात्र छात्राओं का भी कायाकल्प हो गया है। इस विद्यालय के छात्र छात्राएं जनपद स्तर तक के कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करके विद्यालय का नाम रोशन कर चुकी है। इसका श्रेय विद्यालय के शिक्षकों का ही है जिसने बच्चों में निखार लाया उनके अन्दर छिपी प्रतिभा को उजागर किया।

प्रधानाध्यापिका संजू चौधरी ने केक काटकर आये सभी अतिथियों को खिलाने के बाद बताया कि मिशन शक्ति के तहत चल रही महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को मजबूत करना है। सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षित होना जरूरी है जिससे महिलाओं को समानता व स्वतंत्रता का अधिकार मिल सके जो उनका संवैधानिक अधिकार है महिलाओं को अपने संवैधानिक अधिकार के बारे में जानना जरूरी है जिससे वे अपने हक की लड़ाई लड़ सके इसके उपरांत छात्र छात्राओं की हुई तीन प्रतियोगी परीक्षा रंगोली स्लोगन, क्वीज तथा पोस्टर में प्रथम स्थान पाने वाली तीन छात्राओं को कलाई घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया और 20 छात्रों को मेडल तथा 40 छात्रों को पेन व कापी देकर उनका हौसला बढा़या गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ शिक्षक रामधनी ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, सुधाकर दुबे, अरविन्द यादव, लालमन, रमेश कुमार, छेदीलाल, प्रमिला देवी, चन्द्रावती देवी, कलावती देवी, कान्ती देवी, संगीता देवी आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक यदुनाथ यादव ने किया।
Mar 09, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This