16.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

जौनपुर : महिला दिवस पर विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी एंव सम्मान समारोह आयोजित

जौनपुर : महिला दिवस पर विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी एंव सम्मान समारोह आयोजित

# नपा, फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कालेज एंव कुबा इन्टर नेशनल स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              विश्व महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रमुख रूप से तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कालेज एंव उसरहटा स्थित कूबा इंटरनेशनल एंव नगर पालिका में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज तलीमाबाद सबरहद में स्वयंसेवक सेविकाओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कालेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में नारी शक्ति का उदय काफी तेजी से हुआ है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

कुबा इंटरनेशनल स्कूल उसरहटा में छात्राओं और विद्यालय की अध्यापिकाओं को प्रबन्धक मौलाना अबरार खान द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं नगर पालिका परिषद में चेयरमैन गीता जायसवाल द्वारा महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने महिलाओं के प्रति समर्पण और सम्मान का संकल्प दिलाया।
Mar 08, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This