जौनपुर : माँ गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका, खूब लगे जयकारे
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कस्बे के स्टेशन रोड स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्र पर्व पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया|नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार को लोग स्वच्छ परिधानों में मंदिर पर पहुंच कर माँ गायत्री मइया की विधिवत दर्शन पूजन की। महिलाओं व श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहूति देकर परिवार के सुख शान्ति के लिए यज्ञ देवता की अराधना की।

माँ शैलपुत्री के दिन नव सवत्सर आरम्भ में परिजनों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ यज्ञ संपन्न किया। लोगों ने अनुष्ठान का संकल्प लिया। इस अवसर शक्तिपीठ के आचार्य गुलाब ने यज्ञ व नवरात्र पर्व के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से जहां वातावरण शुद्ध हो जाता है तो वहीं मानव जीवन निरोगी हो जाता है। आगे उसके महत्व को बताते हुए कहा कि नवरात्र पर्व पर माँ की नौ स्वरूपों में पूजा करना बहुत ही फलदाई होता है। मुख्य रूप से गुलाब जी, माया देवी, राजेन्द्र प्रसाद साहू व हेमन्त शर्मा आदि थे।