36.1 C
Delhi
Monday, June 5, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

जौनपुर : मानीकलां में निकाली गई श्रीराम जन्मभूमि निर्माण जन जागरण यात्रा

जौनपुर : मानीकलां में निकाली गई श्रीराम जन्मभूमि निर्माण जन जागरण यात्रा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत मानीकलां में रविवार को श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को लेकर जन जागरण यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीराम मंदिर निर्माण में समर्पण के लिए जागरूक किया गया। श्रीराम के जयकारे के साथ जन जागरण यात्रा पूरे गांव व बाजार में भ्रमण के बाद समाप्त हुई।

भाष्कर तिवारी के नेतृत्व में बजरंग नगर हनुमान मंदिर से जागरण यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर, एजेंसी चौराहा, अम्बेडकर चौक होते हुए श्रीराम जानकी रामलीला मैदान में यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान श्रीराम के जयकारे से पूरा मानीकलां गूंज उठा। जन जागरण यात्रा में भव्य रथ पर भगवान श्रीराम की झांकी शामिल की गई थी।

जगह जगह महिलाओं ने भगवान श्रीराम पर पुष्प वर्षा करने के साथ आरती उतारी। इस दौरान अशोक कुमार ने श्रीराम मंदिर निर्माण में सभी लोगों को मनोयोग से जुट जाने का आह्वान किया। जन जागरण यात्रा में जियालाल बिंद, राजेश गुप्ता, डा.राम सूरत बिंद, राम किशुन सोनकर, महेश अग्रहरी, जय प्रकाश साहू, कैलाश बिंद, अवधेश साहू उमाशंकर प्रजापति आदि शामिल रहे।
Jan 31, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Total Visitor Counter

Total Visitors
31880413
418
Live visitors
5996
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आजमगढ़ : पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का नाम पर 25 लाख की ठगी

आजमगढ़ : पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का नाम पर 25 लाख की ठगी जीयनपुर। तहलका 24x7           ...

More Articles Like This