12.1 C
Delhi
Tuesday, November 18, 2025

जौनपुर : मामूली विवाद में दबंगों ने वृद्ध पर किया प्राण घातक हमला

जौनपुर : मामूली विवाद में दबंगों ने वृद्ध पर किया प्राण घातक हमला

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             क्षेत्र के कलापुर गांव में शुक्रवार को मामूली सी बात पर दबंगों ने एक अधेड़ को मारकर अधमरा कर दिया। हालत गंभीर होने पर पीएचसी सोंधी के डाक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
गांव के 45 वर्षीय राम आशीष पुत्र केदारनाथ अपने घर के सामने लकड़ी रखा था। उसका पड़ोसी वहीं बालू रखना चाहता था। आज सुबह बालू गिराने के लिए लकड़ी हटाने के दौरान राम आशीष द्वारा विरोध करने पर लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी गई। दबंगों ने उसे इतनी बुरी तलह से मारा पीटा कि वह बेहोशी की हालत में चला गया। जौनपुर अस्पताल में राम आशीष की हालत गंभीर बनी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन # 533 छात्राओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. इरम फिरदोस ने दी...

More Articles Like This