12.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

जौनपुर : मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करके मारने वाले दरिंदे को जज ने सुनाई फांसी की सज़ा

जौनपुर : मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करके मारने वाले दरिंदे को जज ने सुनाई फांसी की सज़ा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              मड़ियाहूं थाना क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय बच्ची से गत 6 अगस्त 2020 की रात आठ बजे दुराचार कर उसकी हत्या करने वाले दोषी बाल गोविंद को अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रथम रवि यादव ने मृत्यु दंड व 10हजार रुपये जुर्माने की सजा सोमवार को सुनाया। शनिवार को सुनवाई के बाद जज ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई चली मुकदमे की मानिटरिंग शासन से की जा रही है।

 घटना की एफआईआर बालिका के पिता ने दर्ज कराया था। अभियोजन के अनुसार ईंट भट्टे पर काम करने वाला चंदौली निवासी बालगोविंद अपने ससुराल मड़ियाहूं में रह रहा था। गत छह अगस्त 2020 की रात 11 वर्षीय बालिका व उसकी बहन को एक दुकान से टाफी-बिस्किट दिलाया। छोटी बहन को घर भेज दिया और मृतका को बहला फुसलाकर मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी। और
इसके बाद दुराचारी ने चेहरे पर एसिड डालकर जला दिया और शव को खेत में छिपाकर भाग गया।

छोटी बहन ने घर जाकर बताया तो घर वाले खोजबीन करने लगे। दो दिन बाद गांव वालों ने बताया कि बालिका का शव खेत में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मृतका के साथ दुष्कर्म होने और सांस रुकने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपित को चंदौली से गिरफ्तार किया और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। गत 26 नवंबर 2020 को आरोप तय हुआ। मृत बालिका की छोटी बहन व जिस दुकान से आरोपित ने टाफी-बिस्किट जाकर खरीदा था, दोनों ने कोर्ट में आरोपित का नाम लेते हुए गवाही दी। विशेष लोक अभियोजक राजेश उपाध्याय व एडीजीसी वीरेंद्र मौर्य ने 11 गवाह पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपित को अपहरण, दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छिपाने व पाक्सो एक्ट की धाराओं में दोषी करार दिया है।
Mar 08, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This