21.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

जौनपुर : मिडकॉन में संस्कार टीम को श्रेष्ठ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

जौनपुर : मिडकॉन में संस्कार टीम को श्रेष्ठ पुरस्कार से किया गया सम्मानित 

# लखीमपुर खीरी में आयोजित अर्धवार्षिक अधिवेशन में रहा जेसीआई शाहगंज संस्कार का दबदबा

शाहगंज। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
                    व्यक्तित्व विकास की अंतर्राष्ट्रीय संस्था जेसीआई इन्डिया के मंडल तीन का अर्धवार्षिक अधिवेशन रविवार को लखीमपुर खीरी में आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय इकाई जेसीआई शाहगंज संस्कार टीम का दबदबा बरकरार रहा।
संस्कार टीम को कुल आठ प्रमुख पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल तीन के रीजन बी में चल रहे दस अध्याय में जेसीआई शाहगंज संस्कार को मंडल उपाध्यक्ष जेसी विशाल धोणा द्वारा सर्वश्रेष्ठ अध्याय के अवार्ड से सम्मानित किया गया। टीम के अध्यक्ष जेसी सरफराज को बेस्ट अध्यक्ष और सचिव जेसी विनायक गुप्ता को बेस्ट सचिव के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के लिए अपने रीजन में संस्कार को दूसरा स्थान मिला। मैक्सिमम एलएमसी कंट्रीब्यूशन के क्षेत्र में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्पेशल रिकग्नेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। शार्ट वीडियो प्रतियोगिता में सचिव जेसी विनायक गुप्ता को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर, पूर्व अध्यक्ष एखलाक खान, अध्यक्ष सरफराज, सचिव विनायक गुप्ता, सीए विजेन्द्र अग्रहरि, मो. रज़ा, मोहम्मद अहमद ने अधिवेशन में हिस्सा लिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This