12.1 C
Delhi
Tuesday, November 18, 2025

जौनपुर : मिशन शक्ति अभियान के तहत आत्म सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक

जौनपुर : मिशन शक्ति अभियान के तहत आत्म सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर के रजा डीएम शिया इन्टर कालेज मे छात्राओं को आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, यौन हिंसा, पास्को एक्ट तथा चाइल्ड व महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए 1090, 1076, 1098, 108, 181 हेल्पलाइन नंबर के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सैय्यद आलमदार हुसैन, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र, उप निरीक्षक तारावती यादव, उप निरीक्षक प्रियंका सिंह ने सरकार द्वारा चलाये गये अभियान मिशन शक्ति की विस्तृत जानकारी दी। नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से रजा डी.एम. शिया इन्टर कालेज की छात्राओं को जागरूक किया गया।
Mar 04, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन # 533 छात्राओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. इरम फिरदोस ने दी...

More Articles Like This