10.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

जौनपुर : योग आपको रखता है निरोग- वीरेंद्र योगी

जौनपुर : योग आपको रखता है निरोग- वीरेंद्र योगी

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज ताखा के तत्वावधान में बीएड संकाय के छात्र- छात्राओं का प्रचार्य डॉ. राम शब्द यादव एंव विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश यादव के निर्देशन में पांच दिवसीय योग शिविर चल रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका पतंजलि योग समिति तहसील शाहगंज के प्रभारी योगगुरु वीरेंद्र योगी ने कहा कि योग मात्र आसन और प्राणायाम ही नहीं है बल्कि योग जीवन जीने की एक पद्धति है।

बुधवार को तीसरे दिन छात्र छात्राओं को योग कराते हुए कहा कि प्राणायाम और आसन हमारे शरीर पर किस प्रकार कार्य करते हैं और हम अष्टांग योग का पालन करते हुए कैसे एक सुंदर जीवन बना सकते हैं आज मुख्यता यम नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान के साथ-साथ प्राणायाम के विभिन्न स्वरूपों जैसे भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, उज्जाई, तितली, बराबरी, उदगीर, ध्यान प्राणायाम को कराया गया और उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही साथ हम अपने शरीर को कैसे स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं इसके लिए ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, कटिचक्रासन, मंडूकासन, सुप्त वज्रासन आदि आसनों का भी अभ्यास बखूबी कराया गया।

इस योग शिविर में छात्र-छात्राओं में व्यूटी, रंजना गुप्ता, प्रगति यादव, शालनी सिंह, पारुल यादव, साधना यादव, प्रिंस कुमार यादव, चन्द्र मोहन यादव, कृष्ण चन्द्र यादव, अंकित यादव, विवेक यादव आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस शिविर में बीएड विभाग के डॉ. महेंद्र प्रताप यादव, छोटे लाल यादव, राजेश यादव, अशोक यादव, अजय यादव, विपिन वर्मा ने महती भूमिका निभाई।
Feb 24, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This