17.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

जौनपुर : राज कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

जौनपुर : राज कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              राजा श्री कृष्णदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति के तहत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

इस अवसर पर प्राचार्य कैप्टन (डॉ0) अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि महिलाओं की आवाज को ज्यादा से ज्यादा तरजीह मिलना महिला सशक्तिकरण की नींव है। जितनी ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि, वकील, पायलट, उद्यमी, सैनिक, डॉक्टर, शिक्षक, लेखक, पत्रकार, खिलाड़ी, कलाकार होंगी, ये दुनिया खूबसूरत और सशक्त लगेगी। मुख्य अतिथि डॉ किरन श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा) ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सदैव सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु रहा है, और ये गर्व की बात है कि आज हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

 

विशिष्ट अतिथि चीफ प्राक्टर डॉ सुधा सिंह एवं शिक्षक प्रशिक्षण विभागाध्यक्ष डाॅ सुनीता गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्यामसुंदर उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष पाण्डेय ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहस, शौर्य और समर्पण की प्रतीक नारी शक्ति को नमन करता हूँ। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रागिनी राय, लेखाकर सुधाकर मौर्य, कार्यालय अधीक्षक संजय सिंह, ओमप्रकाश, सौरभ उपाध्याय, आशुतोष साहू, ऋुति मौय, जागृति यादव, रिया मौर्य, श्रुति मिश्रा, सोनल मिश्रा, किरन महेन्द्र यादव, बृजमोहन गुप्ता, आफताब, आदि उपस्थित रहें।
Mar 08, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This