23.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

जौनपुर : राम- केवट संवाद देख दर्शक हुए भावविभोर

जौनपुर : राम- केवट संवाद देख दर्शक हुए भावविभोर

# श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रही रामलीला

बीबीगंज। 
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र अंतर्गत गोड़िला फाटक बाजार में श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के पांचवें दिन भगवान विष्णु जी की आरती के बाद रामलीला का मंचन शुरू किया गया। कलाकारों ने रविवार की रात राम- केवट संवाद का मंचन किया पहले दृश्य में दिखाया गया कि भगवान राम माता-पिता की आज्ञा के पालन के लिए मां सीता व अनुज लक्ष्मण के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं।अयोध्यावासी उनका मार्ग रोककर विनती करते हैं कि प्रभु आपके वन चले जाने से अयोध्या की खुशियां समाप्त हो जाएंगी। भगवान राम सभी को समझाते हैं और मार्ग छोड़ने का अनुुरोध करते हैं। दूसरे दृश्य में राम- केवट संवाद का कलाकारों ने मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इसमें दिखाया गया कि भगवान राम मंत्री सुमंत के साथ गंगा के तट पर पहुंचते हैं। वहां निषाद राज केवट से भगवान राम की मुलाकात होती है। केवट सभी का आदर सत्कार करता है। भगवान राम केवट से निवेदन करते हैं कि वह उन्हें अपनी नाव से नदी के उस पार कर दें। केवट कहता है कि प्रभु नदी उस पार करने में उसे कोई समस्या नहीं है। लेकिन वह यह सुनिश्चित कर लेना चाहता है कि क्या आप वही राम हो, जिनके चरणों की धूल में ऐसा प्रताप है कि उसके स्पर्श मात्र से पत्थर की शिला नारी बन जाती है। जिन्होंने जनकपुर के स्वयंवर में शिव धनुष को फूलों की भांति उठाकर तोड़ दिया क्या आप वही राम हैं। केवट कहता है कि प्रभु आप की भगवंता जाने बगैर मैं आपको नदी के उस पार नहीं करूंगा। केवट की भक्ति को देख प्रभु राम मुस्कुरा देते हैं।
वहीं केवट की इस चिकनी चुपड़ी बात को सुन लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं। यह दृश्य देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए।इस मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, निर्देशक राजेश गुप्ता, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, संतोष गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता, विकास गुप्ता, दीपक प्रजापति, आकाश साहू, सूरज साहू, अनुप श्रीवास्तव, सन्तोष भारती, शशिकांत विश्वकर्मा, सतेंद्र चौहान, शुभम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35816034
Total Visitors
311
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This