21.1 C
Delhi
Friday, March 6, 2026

जौनपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

जौनपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के ताखा पश्चिम चिरैया मोड़ बाजार स्थित श्रीमती राजदेई सिंह महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आरपी सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वंय सेविकाओं ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया व सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे मे बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ करुणा द्विवेदी ने स्वयं सेविकाओं को सात दिवसीय विशेष शिविर के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ शशिकला सिंह, वरिष्ठ लिपिक भानु प्रताप सिंह, सुषमा पाण्डेय, मीनू सिंह, सरिता यादव, प्रभाकर यादव, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।
Feb 15, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This