16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

जौनपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का हुआ समापन

जौनपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का हुआ समापन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सुखमय महिला पीजी कॉलेज बेहड़ा के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक महोदया पूनम सिंह ने अपने कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया।

मुख्य प्रवक्ता के रूप में पूनम सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं का अमूल्य योगदान रहा है। प्राचार्य महोदया एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम सिन्हा ने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इस योजना में बच्चों के व्यक्तित्व और उनके अभिव्यक्ति में निखार आता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रज्ञा पांडे ने धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में नारियों को अपने आप को सबल बनाना होगा तभी वे देश व समाज का विकास कर पाएंगी। कार्यक्रम में स्वयं सेविकाएं नम्रता, आंचल, अंकिता, दीपिका, स्वेता, निधि, प्रतिमा, सोनम, अनीता, प्रियंका, ब्यूटी, रिंकी, रंजना, प्रज्ञा, स्वेता, साक्षी, उपासना एवं दिव्या ने राष्ट्रीय एकता गीत एवं नृत्य द्वारा कार्यक्रम को सुंदर रूप दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ अवध बिहारी, मधुकर सिंह, राजेंद्र यादव, मनीष शुक्ला, रेखा विश्वकर्मा, इंदु यादव, राजकुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Feb 21, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This