15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : लक्ष्य के प्रति अगर समर्पण है तो उनका मकसद अवश्य होगा पूरा- राजीव यादव

जौनपुर : लक्ष्य के प्रति अगर समर्पण है तो उनका मकसद अवश्य होगा पूरा- राजीव यादव

सिकरारा।
प्रियंका श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पर पुरातन छात्र वर्षो बाद मिले। विद्यालय में आयोजित पुरातन छात्र समागम के दौरान देखा गया कि बहुत से लोगों के शरीर की काया भले साथ नहीं दे रही थी पर अपने छात्र जीवन के सहपाठियों से जब उनकी मुलाकात हुई तो उनके अतीत के रंग गहरे हो गए और चेहरे चमक उठे। सबने अपने विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए तन मन और धन से सहयोग करने की वचनबद्धता प्रदर्शित की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने विद्यालय के पुरातन छात्र तिलकधारी महाविद्यालय के बरिष्ठ प्रवक्ता डा. वेद प्रकाश सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डा अशोक यादव, प्रधानाचार्य शरद सिंह, शिक्षक संदीप सिंह व चंदन सिंह का माल्यार्पण कर शाल देकर सम्मानित किया। बाल रोग विशेषज्ञ डा अशोक यादव ने दो हजार मास्क देने के साथ विद्यालय में अध्ययन करने वाले बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करने का आश्वासन दिया। 


खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने कहा कि इस विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। इस स्कूल से पढ़कर दर्जनों आईएएस, आइपीएस, न्यायाधीश व वैज्ञानिक के रूप में जहां बुलंदी हासिल की है वहीं बहुत लोग डाक्टर, इंजीनियर व राजनेता बनकर समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। लक्ष्य के प्रति अगर समर्पण है तो उनका मकसद अवश्य पूरा होगा। 


इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष चंदन सिंह, उपाध्यक्ष राजीव सिंह लोहिया, डा. विजय बहादुर सिंह, सुनील सिंह, सतीश सिंह, सीमा उपाध्याय, अशोक राजभर, प्रवीण कुमार सिंह, अजय पांडेय, चंद्र प्रकाश उपाध्याय आदि प्रमुख रहे। संचालन एआरपी सुशील उपाध्याय ने किया।
Feb 22, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This