16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

जौनपुर : लेखपाल के साथ अभद्रता मामले में कार्रवाई न होने पर लेखपाल संघ के किया प्रदर्शन

जौनपुर : लेखपाल के साथ अभद्रता मामले में कार्रवाई न होने पर लेखपाल संघ के किया प्रदर्शन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल के साथ गाली-गलौज व अभद्रता के मामले में 821 क्षेत्र संख्या पर तैनात हिमांशु गौतम पुत्र बीरबल राम द्वारा कोतवाली पुलिस को अपनी लिखित शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही करने एवं कोई संतोषजनक कार्यवाही न करने से आक्रोशित लेखपाल संघ ने कोतवाली परिसर के गेट पर प्रदर्शन किया और मांग किया कि लेखपाल हिमांशु का मुकदमा दर्ज हो और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञात हो कि क्षेत्र के धरौरा ग्राम निवासी जय हिंद पुत्र रामबदन यादव एवं विधायक दिनेश चंद्र प्रतिनिधि आरडी चौधरी द्वारा जिलाधिकारी के कार्यालय में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए देख लेने एवं गाली गलौज देने की शिकायत पीड़ित लेखपाल ने केराकत कोतवाली में दे दी थी। लेखपाल के अनुसार उक्त ग्राम में जयहिंद का अपने भाई से जमीनी विवाद था जिसमें मुझे रिपोर्ट लगानी थी जो कि उसके भाई के पक्ष में मेरे द्वारा निष्पक्षता से दिया गया। इससे नाखुश होकर जयचंद एवं विधायक प्रतिनिधि ने गाली गलौज व धमकी दी।
Feb 25, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This