15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : विदाई एंव सम्मान समारोह के दौरान छात्राओं की नम हुई आँखे

जौनपुर : विदाई एंव सम्मान समारोह के दौरान छात्राओं की नम हुई आँखे

# वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं का विदाई समारोह का हुआ आयोजन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                स्थानीय कस्बा के उत्तरी-छोर पर स्थित वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की इण्टरमीडिएट की छात्राओं का विदाई पार्टी एंव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विदाई एंव सम्मान समारोह के अध्यक्षता सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आये हुए अथितियों का माल्यार्पण कर स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया गया। इसके बाद माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान छात्राओं ने गीत, गज़ल, गाना, हास्य कविता के माध्यम से लोगों को गुदगुदाया। वहीं विदाई एंव सम्मान समारोह कार्यक्रम में सत्यम उपाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए बोर्ड की परीक्षा में अच्छा करने व सफलता का इतिहास लिखने के टिप्स दिए तथा ग़ज़ल प्रस्तुत कर मंचासीन अतिथियों का मनमोह लिया। वहीं बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष मुकेश पाठक ने छात्राओं के बीच अपना अनुभव साझा किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उक्त प्रधानाचार्य श्री उपाध्याय ने छात्राओं को बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिषद परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करने की जरूरत है और यही समय भी अब मेहनत करके अच्छा परिणाम ला सकते है। कार्यक्रम में अंत मे छात्राओं का सम्मान पूर्वक विदाई किया गया। विदा होते समय छात्राओं की आँखें नम हो गई। इस दौरान विभा पाण्डेय, किश्वरी सुल्ताना, सुधा रानी मिश्रा, पूनम विश्वकर्मा, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, सुनील कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन प्रोफेसर डॉ अजय कुमार तिवारी जी ने किया। अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने आगन्तुको के आभार व्यक्त किया।
Mar 23, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This