21.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जौनपुर : विद्युत तार से खच्चर मरने पर पशुस्वामी ने दिया विभाग के खिलाफ तहरीर

जौनपुर : विद्युत तार से खच्चर मरने पर पशुस्वामी ने दिया विभाग के खिलाफ तहरीर

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               खुटहन गांव के जिला मुख्यालय मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठा के पास बुधवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर चार खच्चरों ने दम तोड़ दिया। पशुस्वामी ने विद्युत विभाग को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करेपट्टी गांव निवासी जितेंद्र कन्नौजिया वर्षो से स्थानीय एक ईंट भट्ठा पर रहकर खच्चरो से ईंट ढोता रहा है। बुधवार को भट्ठा के पास खेत में चारों खच्चर चरा रहे थे। वहां टूटकर गिरे मेन लाइन के तार की चपेट आकर सभी खच्चरो की मौत हो गयी। बताते है कि मंगलवार को आयी आंधी पानी में ही तार टूटकर गिर गया था। विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दूसरे दिन भी तार खेत में पड़ा रह गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This