17.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

जौनपुर : विश्व जल दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर : विश्व जल दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

# कर्नल गोविंद कन्याल ने रैली को हरी झण्डी दिखा किया रवाना

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                    विश्व जल दिवस के मौके पर जनपद जौनपुर में विभिन्न जगहों पर जल संरक्षण एंव उसके बचाव के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम जागरूक किया गया। इसी कड़ी में क्षेत्र के खेतासराय- खुटहन मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज में विश्व जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेटों ने जल संरक्षण हेतु जागरूक किया। रैली को कर्नल कन्याल द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली कॉलेज के आस-पास के गांवों में भ्रमण कर वापिस कॉलेज प्रांगण में आकर समाप्त हो गया।

वहीं इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रांगण में स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर बटालियन से आये कर्नल एंव प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त कमांडिंग ऑफिसर को माला एवं स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गोविंद कन्याल ने विश्व जल दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को जल संरक्षण एवं जल प्रदूषण से बचाव तथा जल चक्र के बारे में विशेष जानकारी दिया। उन्होंने अपने आस-पास स्थित नदी तालाब को साफ सुथरा रखना और इसे अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।

आगे बताया की इस ज्ञान को अपने परिवार समाज और गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए भी उत्तरदायित्व सौंपा। इस दौरान उन्होंने ने एनसीसी कैडेटों द्वारा निकलने वाली रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली कॉलेज प्रांगण से निकलकर गुजर ताल पर गई। जहाँ एनसीसी कैडेटों ने साफ-सफाई किया और नौका विहार का आनंद लिया। इस दौरान छोटेलाल, अतुल कुमार श्रीवास्तव, अनुराग यादव, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव व सेकेण्ड ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने किया। अन्त में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।
Mar 22, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This