जौनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर खेतासराय थाने में किया गया पौधारोपण
# पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन के लिए पौधरोपण है जरूरी- राजेश यादव
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जगह- जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को सन्देश दिया जा रहा है तो वहीं पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए शपथ लिया जा रहा है। इसके साथ ही साथ लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है। इस कड़ी में स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर थाना परिसर में पौधरोपण कर क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सन्देश दिया है।

पौधरोपण करते समय स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने कहा कि बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हम सभी लोगों को मिलकर प्रकृति का दोहन कम करना होगा। इसके साथ ही साथ प्रकृति को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि इंसान को जीवन में कम से कम एक पौध जरूर लगाना चाहिए। एक वृक्ष दस पुत्र के बराबर माना गया है।









