9.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

जौनपुर : वैश्विक महामारी में मानवता के प्रति बरते ईमानदारी- फैसल हसन तबरेज़

जौनपुर : वैश्विक महामारी में मानवता के प्रति बरते ईमानदारी- फैसल हसन तबरेज़

# जनपद में पहुंचा कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह आंदोलन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के पाराकमाल गांव में शुक्रवार की शाम कांग्रेस के प्रवक्ता हम्माम वहीद के आवास पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ व प्रवक्ता हम्माम वहीद की संयुक्त रूप से बैठक के बाद पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता किया। वार्तालाप के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद में कांग्रेस के सेवा सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। वैश्विक महामारी में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कोरोना की पहली लहर से ही जनता के बीच हर संभव मदद कर रहे है तथा कोरोना की दूसरी लहर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न तरीको से सेवा कर जनपद में मिसाल कायम किया।

इसी क्रम में एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गाँधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने जनपद जौनपुर के लिए मदद भेजी हैं। जिसको सेवा सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से जनता तक सीधे मदद पहुंचेगी। जिसमे कोरोना किट औषधि, हैंड सैनिटाइजर, मास्क, पीईपी किट भारी मात्रा में हैं। जिसको कांग्रेस के कार्यकर्ता सेवा सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से ग्रामीणांचलों तक जनपद के 220 न्याय पंचायतों में पहुंचाया जाएगा। इसमें किसी तरह की कोई राजनीति नही है। पहले सब इंसान है और उनकी मदद करना मानव धर्म है।

कांग्रेस के प्रवक्ता हम्माम वहीद ने कहा कि कोरोना के टीका में व्यापार न किया जाए निःशुल्क वैक्सीनेशन हो। प्राइवेट अस्पतालों व हर सीएचसी पीएचसी पर टीकाकरण की व्यवस्था हो। प्रतिदिन एक करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हो। समय रहते ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो। तभी देश कोविड-19 की तीसरी लहर का सामना कर सकता है। देश व प्रदेश की हालत बद से बत्तर है। किसान अपनी मांगों को लेकर लम्बे समय पर आंदोलन कर रहा है।सरकार के पास देश के अन्नदाता के लिए समय नही है। देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है।

जो निगेटिव में चल रही है। यह इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ हो रहा है। व्यापारी की जीविका समाप्त हो रही है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली पानी बेपटरी सरकार जाति और धर्म की राजनीति करने में मस्त है। जबकि महामारी में मानवता का मिसाल पेश करना ही सर्वोपरि है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य आफताब अहमद खान, पूर्व प्रधानाचार्य इरफान अहमद, डॉ फखरुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुस्तकीम अहमद, ओमकार मिश्रा, शुभम सिंह, मो आसिफ मो हम्मार आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This