12.1 C
Delhi
Tuesday, November 18, 2025

जौनपुर : शत प्रतिशत सदस्यता के लिए उप्र प्रधानाचार्य परिषद का सम्पर्क अभियान शुरू

जौनपुर : शत प्रतिशत सदस्यता के लिए उप्र प्रधानाचार्य परिषद का सम्पर्क अभियान शुरू

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              उप्र प्रधानाचार्य परिषद के प्रादेशिक कोषाध्यक्ष डॉ . वीरेन्द्र प्रताप सिंह के शत प्रतिशत सदस्यता अभियान आह्वान पर प्रधानाचार्य प्ररिषद जौनपुर के पदाधिकारियों ने विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्यों से सम्पर्क अभियान प्रारम्भ किया। प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ . वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की शत प्रतिशत सदस्यता अभियान के माध्यम से ही इस संगठन को सुदृढ़ कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय के नेतृत्व में मण्डल उपाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश सिंह बाबा, जिला उपाध्यक्ष डॉ उमाकान्त श्रीवास्तव, संरक्षक डॉ पीके सिंह ने शाहगंज तहसील के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। जनता जर्नादन इण्टर कालेज जोसापुर चकिया, जय किसान इण्टर कॉलेज सरायख्वाजा, सरकारी इण्टर कॉलेज मिहरांवा, महर्षि विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मानीकलां, वकील नजीर इण्टर कॉलेज मानीकलां, भीमराव इण्टर कॉलेज बरंगी, श्री वासुदेव रूपेश्वरी इण्टर कॉलेज खेतासराय, सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली, बृजेश इण्टर कॉलेज गुलालपुर, आर्दश इण्टर कॉलेज खेतासराय के संस्था प्रधानों ने प्रधानाचार्य परिषद के संगठन को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

प्रधानाचार्य परिषद के मण्डल अध्यक्ष डॉ राम नयन सिंह के नेतृत्व में मछलीशहर तहसील के विभिन्न विद्यालयों का दौरा पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मछलीशहर तहसील प्रभारी घनश्याम पटेल तथा जिला उपाध्यक्ष डॉ सुभाष त्रिपाठी ने सम्पर्क अभियान के समय प्रधानाचार्यों से अपील किया कि हम संगठन को सुदृढ़ कर ही अपने दायित्वों का समयक निर्वहन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य परिषद के जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव में नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बदलापुर तहसील के संस्थाओं प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर सदस्यता ग्रहण कराया। सल्तन बहादुर इण्टर कॉलेज बदलापुर, संग्राम इण्टर कॉलेज बदलापुर, इण्टर कॉलेज बटाउवीर, इण्टर कॉलेज घनश्यामपुर, इण्टर कॉलेज लेदुका के संस्था प्रधानों ने प्रधानाचार्यों के समस्याओं के समाधान पर बल दिया। प्रधानाचार्य परिषद का सदस्यता अभियान अनवरत संचालित रहेगा।
Feb 06, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन # 533 छात्राओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. इरम फिरदोस ने दी...

More Articles Like This