9.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

जौनपुर : शहीद दिवस पर ईशा हास्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर : शहीद दिवस पर ईशा हास्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   शहीद भगत सिह, शहीद राजगुरू एवं शहीद सुखदेव की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ईशा हास्पिटल ब्लड सेन्टर उमरपुर हरिबंधनपुर मे किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कई सामाजिक संगठनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सामाजिक संगठनो के कुल 36 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना नाम पंजीकृत कराया।

 

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ डीसी कोठारी एवं डॉ स्मिता श्रीवास्तव ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बढ़ चढ़कर रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ आभार प्रेषित किया। रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए डॉ स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लड बेैंक के प्रबंधक निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दिन किया गया यह पुनीत कार्य शहीदों को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रक्तदान शिविर के संचालन में ब्लड बैंक सेन्टर के सुपरवाईजर बीएन दूबे, पूर्णिमा कुमारी, शुभम तिवारी, निशा, नितू, बालकिशन, संतोष कन्नौजिया, रजनीश मौर्या आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अन्त मे ब्लड बैंक सेन्टर के प्रबंधक निर्मल श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया शिविर मे कुल 36 रक्तदाताओ ने रक्त दान किया।
Mar 23, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This