9.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

जौनपुर : शाहगंज पतंजलि योगपीठ के गुरूओं ने स्वयं सेविकाओं को कराया योगाभ्यास

जौनपुर : शाहगंज पतंजलि योगपीठ के गुरूओं ने स्वयं सेविकाओं को कराया योगाभ्यास

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
             राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पाँचवे दिन योग गुरूओं द्वारा स्वंय सेविकाओं को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष डॉ आरपी सिंह, उपाध्यक्ष योग गुरु शिव कुमार यादव, महामंत्री योगगुरु ओमप्रकाश चौबे एवं बालयोगी करन “गुरु” में स्वयं सेविकाओं को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आरपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके के किया।

तत्पश्चात योग गुरूओं ने स्वयं सेविकाओं को प्राणायाम, कपाल भाती, अनुलोम विलोम आदि जैसे सुक्ष्म व्यायाम को कर दिखाया। बालयोगी करन “गुरू” ने सूर्य नमस्कार के बारहों स्टेप को करके दिखाया तथा इसे रोज करने के लिए प्रेरित भी किया। योग गुरु डॉ आरपी सिंह ने एक गीत के माध्यम से स्वयं सेविकाओं को योग से जोड़ने का प्रयास किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नूर तलअत ने योग के महत्व को समझाया और निरंतर योग करते रहने की सीख दिया।

कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में डॉ संजय कुमार, विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज ने राष्ट्र की अवधारणा विषय पर स्वयं सेविकाओं से संवाद किया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ राष्ट्र सेवा में समर्पित रहने के लिए स्वयं सेविकाओं से आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ने उपस्थिक अतिथियों का स्वागत किया तथा डॉ. पूजा गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

डॉ. रवि प्रकाश ने अपने आशीष वचनों से स्वयं सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप कुमार यादव के किया। स्वयं सेविका रोशनी गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया बालयोगी करन “गुरु” और स्वयं सेविका महिमा ने अपने मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नेम चंद्र बिंद, ओम प्रकाश मिश्र, शिखा त्रिगुणायत, संतोष कुमार, सुरेश यादव, अनुराग यादव और अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Feb 19, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This