जौनपुर : शाहगंज संस्कार ने पोस्टमैन को किया सम्मानित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
समाज में कई ऐसे कर्मयोगी हैं जो अपना काम बखूबी करते रहते हैं और उनकी महत्ता समय आने पर ही पता चलती है जेसीआई शाहगंज संस्कार ने ऐसे साइलेंट वर्करों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करती रहती है। इसी कड़ी में सोमवार की अपराह्न जेसीआई शाहगंज संस्कार ने पोस्टमैन के सम्मान समारोह का आयोजन किया। आयोजन के मुख्य अतिथि सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य इरफान अहमद खान रहे।










