25.1 C
Delhi
Friday, March 24, 2023

जौनपुर : शिक्षक की पिटाई से क्षुब्ध छात्र के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ किया विद्यालय का घेराव 

जौनपुर : शिक्षक की पिटाई से क्षुब्ध छात्र के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ किया विद्यालय का घेराव 

# शिक्षक के चार पहिया वाहन को तोड़-फोड़कर किया क्षतिग्रस्त 

करंजाकला। 
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
               थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित राम लखन सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक की पिटाई से छात्र के घायल होने पर आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों संग शनिवार को जमकर हंगामा किया। दोपहर डेढ़ बजे दो सौ की संख्या में ग्रामीणों ने कॉलेज पहुंचकर शिक्षक के चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ की। मौके पर मौजूद शिक्षक भीड़ को देखकर कालेज के अंदर चले गए। दोनों पर पक्षों की तरफ से थाना पर तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक शिक्षक ने कक्षा 10 के छात्र की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसे काफी चोटें आई थीं, जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर में ही कॉलेज का घेराव कर नारेबाजी की थी। प्रधानाचार्य ने किसी तरह मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिर शनिवार की दोपहर में करीब डेढ़ बजे 200 की संख्या ग्रामीण शिक्षक को खोजते हुए कॉलेज पहुंच गए। शिक्षक दोपहर में अपनी कार से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी ग्रामीणों को आता देखकर वह कॉलेज के अंदर चले गए। ग्रामीणों ने गाड़ी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान विद्यालय के कई शिक्षकों से विरोध करने पर झड़प भी हुई। किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पुलिस को देखकर ग्रामीण विद्यालय परिसर से भाग निकले।
प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कालेज के छात्र ने किसी बात को लेकर शिक्षक का कॉलर पकड़ लिया था, जिस पर उन्होंने उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मारकर भगा दिया था। शनिवार को 200 की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षक की गाड़ी लाठी-डंडे से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है। इस बाबत सरायख्वाजा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

Total Visitor Counter

31236583
Total Visitors

Must Read

विश्व क्षय रोग दिवस पर वृहद संगोष्ठी का आयोजन

विश्व क्षय रोग दिवस पर वृहद संगोष्ठी का आयोजन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24x7            एन.टी.ई.पी. कार्यक्रम के...

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, दो साल की सजा

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, दो साल की सजा # सजा पूरी करने के बाद छह वर्ष तक चुनाव...

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली # एक नामजद समेत दो पर हत्या...
Avatar photo
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्व क्षय रोग दिवस पर वृहद संगोष्ठी का आयोजन

विश्व क्षय रोग दिवस पर वृहद संगोष्ठी का आयोजन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24x7            एन.टी.ई.पी. कार्यक्रम के...

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, दो साल की सजा

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, दो साल की सजा # सजा पूरी करने के बाद छह वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य लखनऊ/दिल्ली। विजय...

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली # एक नामजद समेत दो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज केराकत। रविशंकर...

जौनपुर : दोस्त के साथ तालाब में नहाने गये किशोर की डूबकर मौत

जौनपुर : दोस्त के साथ तालाब में नहाने गये किशोर की डूबकर मौत # मृतक की बहन ने लगाया साथी पर हत्या का आरोप मड़ियाहूं। रविशंकर वर्मा  तहलका...

पीयू के स्नातक और स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाएं 28 से 

पीयू के स्नातक और स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाएं 28 से  जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल...
- Advertisement -

More Articles Like This

This Website Follows
FCDN's Code Of Ethic
DMPJA
Proudly We are
Member of
FCDN
Membership ID- FCDN-IN-P/UP/0003
Click Here to Verify
Our Membership at
DMPJA