32.1 C
Delhi
Monday, April 28, 2025

जौनपुर : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया अंशदान

जौनपुर : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया अंशदान

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु रुस्तमपुर के ग्रामवासियों ने धन समर्पित करके भगवान श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट किया। लोगों ने भाजपा नेता व प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल व जिला कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांडेय को धनराशि सौंपीं।

निधि समर्पित करने वालों में पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या व लेखिका प्रिया पांडेय, अच्छेलाल यादव, दिनेश उपाध्याय व पवन पांडेय रहें।इस अवसर पर भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने कहा कि श्रीराम को भक्तों के श्रद्धापूर्वक समर्पण का यह पुनीत अभियान है। मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल ने कहा कि लोग बेहद उत्साह से अपनी इच्छानुसार समर्पण राशि भेंट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत दिनों उसरौली गांव के गंगा सागर शुक्ल व रियासत अली ने क्रमशः 10 हजार व 11 हज़ार रुपए की राशि सौंपकर मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान किया।
Mar 02, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पहलगाम आतंकी हमला भारत की अस्मिता पर हमला है : इंदु सिंह

पहलगाम आतंकी हमला भारत की अस्मिता पर हमला है : इंदु सिंह # आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए...

More Articles Like This