15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : संगठन के बदौलत यूपी में सरकार बनायेगी कांग्रेस- फैसल हसन तबरेज

जौनपुर : संगठन के बदौलत यूपी में सरकार बनायेगी कांग्रेस- फैसल हसन तबरेज

# कांग्रेस पार्टी का ब्लाक स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              सक्रिय संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर ही यूपी में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, पार्टी के हर सक्रिय कार्यकर्ताओं का पार्टी पूरा सम्मान देगी उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने क्षेत्र के कोकना मंदिर पर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कहीं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है, देश का किसान, नौजवान मुफलिसी के दौर से गुजर रहा है, मौजूदा सरकार पूंजीपतियों के हांथ की कठपुतली बन गयी है, ऐसे में देश का हर नागरिक कांग्रेस पार्टी तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। फैसल हसन ने आगे कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता घर घर जाकर श्रीमती प्रियंका गांधी के संदेश को पहुंचाये।

इस मौके पर विनोद त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह, आजम जैदी, डा.सत्यव्रत उपाध्याय, परवेज अहमद, योगेन्द्र दूबे, बबलू कुरैशी, राहुल श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, विजय उपाध्याय, देवेश उपाध्याय, संतोष तिवारी, रामधारी पाल, लालप्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष संतोष मिश्रा तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया।
Feb 22, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This