16.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

जौनपुर : सपा कार्यकर्ता रिजवान हैदर राजा को अखिलेश ने भेजा ₹1लाख रुपये का चेक

जौनपुर : सपा कार्यकर्ता रिजवान हैदर राजा को अखिलेश ने भेजा ₹1लाख रुपये का चेक

# गंभीर बीमारी से इलाज के लिए आर्थिक मदद भेजकर दिया साथ खड़े रहने का संदेश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रिजवान हैदर राजा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी गंभीर बीमारी से इलाज के लिए ₹1लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव व जिला महासचिव हिसामुद्दीन के माध्यम से भेजा। वहीं रिजवान हैदर राजा को चेक देते हुए लाल बहादुर यादव ने कहा कि एक कार्यकर्ता की मदद के लिए अखिलेश यादव ने ₹1लाख रूपया तत्काल भेज कर ना सिर्फ कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया बल के समाज को यह संदेश दिया कि वह हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे।

जौनपुर के किसी भी कार्यकर्ता के लिए मदद मांगा गया है कभी उन्होंने निराश नहीं किया और लगातार मदद देने का काम किया। इस मौके पर पार्टी के महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से एक आम कार्यकर्ता की मदद करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे आते हैं उससे हम सबों का हौसला बढ़ता है हम सभी जौनपुर के सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं तरफ से उनका आभार प्रकट करते हैं। वरिष्ठ नेता पूनम मौर्या ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रिजवान हैदर राजा हमेशा मुस्कुराते हुए हम सबों के बीच पार्टी के कार्य में जुटे रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, रुक्शार अहमद, ईश्वर लाल यादव समेत कई लोग उपस्थित रहे।
Mar 15, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This